Breaking Newsभारत

जखनिया/गाजीपुर : नाली निर्माण पूरा हुए बिना जखनिया में सड़क निर्माण स्वीकार नहीं – व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा

नाली निर्माण पूरा हुए बिना जखनिया में सड़क निर्माण स्वीकार नहीं – व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा

जखनिया/गाजीपुर।जखनिया बाजार में बन रहे पथवे और नाली निर्माण को लेकर शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा और व्यापारी नेता अशोक गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड गाज़ीपुर के सहायक अभियंता सुभाष कुमार को जखनिया बुलाकर मौके का निरीक्षण कराया।निरीक्षण के दौरान बाजार की सड़क, पथवे और अधूरी पड़ी नालियों को दिखाते हुए व्यापारियों ने बताया कि जब तक जखनिया में पूरी तरह से नाली का निर्माण नहीं होगा, तब तक कितनी भी अच्छी सड़क बन जाए वह अधिक दिनों तक टिक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि जखनिया की सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है और यदि नाली व्यवस्था सही नहीं हुई तो सड़क जल्दी ही खराब हो जाएगी।व्यापारियों ने यह भी आशंका जताई कि जिस तरह से ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है, कहीं नाली निर्माण का कार्य अधूरा न रह जाए। इस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने सहायक अभियंता सुभाष कुमार और अवर अभियंता राजेश कुमार से कड़ी बात करते हुए कहा कि बिना नाली निर्माण के जखनिया में सड़क निर्माण को पूर्ण नहीं माना जाएगा। यदि ठेकेदार किसी प्रकार की आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक की जाएगी।इस पर सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जखनिया में जो भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ ही नाली का निर्माण भी पूरा होगा और इंटरलॉकिंग के साथ अच्छी सड़क बनाई जाएगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, विजय मद्धेशिया, राजू वर्मा, मुकेश वर्मा, दुर्गा प्रसाद, बबलू गुप्ता, अशोक जायसवाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button