Breaking Newsभारत

जखनिया/गाजीपुर : जाही–रायपुर सड़क निर्माण अधूरा, एक माह में कार्य पूर्ण न हुआ तो होगा आंदोलन

जाही–रायपुर सड़क निर्माण अधूरा, एक माह में कार्य पूर्ण न हुआ तो होगा आंदोलन

जखनिया/गाजीपुर। जाही–रायपुर सड़क के अधूरे निर्माण को लेकर सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति ने एक बार फिर प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। समिति ने उप जिलाधिकारी जखनिया के माध्यम से गाजीपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण प्रयागराज के एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन ठेकेदार कई स्थानों पर सड़क अधूरी छोड़कर चला गया। इससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क दो चौड़ी हाईवे से जुड़ी हुई है और कई जिलों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है, ऐसे में अधूरा निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।अधिशासी अभियंता आरएस विभाग गाजीपुर के अनुसार संबंधित ठेकेदार कार्य छोड़कर पलायन कर गया है। विभाग द्वारा शीघ्र ही नए ठेकेदार के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर न केवल निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा, बल्कि चार वर्षों तक मरम्मत की जिम्मेदारी भी उसी ठेकेदार की होगी। हालांकि समिति का कहना है कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।समिति ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं कराया गया, तो वे अनशन, धरना, प्रदर्शन एवं घेराव करने को विवश होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष देवनारायण सिंह, मीडिया प्रभारी सर्वानंद चौबे, रुद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश पांडेय, राम रतन राम, लालजी पांडेय, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार पांडेय, पुनवासी साहनी, चंद्रभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button