Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : गाजीपुर के मंझनपुर में गूंजा ‘रामहित’ का उद्घोष

गाजीपुर के मंझनपुर में गूंजा ‘रामहित’ का उद्घोष

“गुरु-शिष्य परंपरा ही सनातन की आत्मा है” — महामंडलेश्वर भवानी नंदनी यति

जखनिया (गाजीपुर)। गाजीपुर जनपद की तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा मंझनपुर में आज ‘रामहित कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सिद्ध पीठ हथियाराम के पीठाधिपति, पूज्य महामंडलेश्वर भवानी नंदनी यति जी महाराज का आगमन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। महाराज जी के काफिले का स्वागत ग्रामवासियों ने जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

सिद्ध पीठ हथियाराम मठ की हजारों वर्षों से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा के निर्वहन हेतु प्रतिवर्ष विभिन्न ग्रामों में ‘रामहित कार्यक्रम’ आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष ग्राम सभा मंझनपुर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री राम सिंह जी तथा उनके सहयोगी रणजीत सिंह एवं सर्वजीत सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पूज्य महाराज श्री के करकमलों द्वारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य पूजा संपन्न हुई। काशी से पधारे प्रकांड विद्वानों के मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।

उद्बोधन में महामंडलेश्वर भवानी नंदनी यति जी महाराज ने कहा,

“सनातन धर्म की जड़ें गुरु-शिष्य परंपरा में निहित हैं। जो इस दिव्य गद्दी पर आसीन होता है, वह केवल पद नहीं ग्रहण करता, बल्कि युगों-युगों से प्रवाहित हो रही साधना और संस्कार की धारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता है। हमारा ग्राम-ग्राम आगमन इसी उद्देश्य से होता है कि सनातन का संदेश जन-जन तक पहुंचे और धर्म, सेवा व संस्कार की ज्योति प्रज्ज्वलित रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि “रामहित का अर्थ केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरण का संकल्प है।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बलिया नाथ मठ के महामंडलेश्वर कौशलेंद्र जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से सौरभ सिंह सीपू, गोपाल सिंह, रणजीत सिंह, ग्राम सभा अलीपुर मदंरा के प्रधान प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी सर्वानंद सिंह झुन्ना, शिवानंद सिंह झुन्ना, बिरनो के ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मऊ से आए अतिथि अशोक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, रजनीश पिंकू पांडे, दिनेश यादव, प्रभाकर जायसवाल, डॉ. विपिन सिंह, जाबीर सिंह, धुरेंद्र गिरी, कृष्ण सुदामा ग्रुप के प्रबंध निदेशक विजय यादव, विशिष्ट अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, रिपुंजय सिंह, उप जिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी जखनिया शुभम वर्मा, कोतवाल जखनिया श्याम जी यादव सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डिग्री कॉलेज भुड़कुडा़ के प्रोफेसर डॉ संतोष मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का समापन आशीर्वचन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ग्राम मंझनपुर में आयोजित इस ‘रामहित कार्यक्रम’ ने न केवल धार्मिक चेतना को सुदृढ़ किया, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंतता का भी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button