जखनिया/गाज़ीपुर : जखनिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन: सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ को बताया संगठन की रीढ़।

जखनिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन: सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ को बताया संगठन की रीढ़।

जखनिया/गाज़ीपुर। आदित्य मैरिज हॉल जखनिया में 21 मार्च से चल रहा भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मार्गदर्शन के साथ संपन्न हुआ।समापन सत्र को संबोधित करते हुए सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जो आजादी के बाद पूर्ववर्ती सरकारों में नहीं देखे गए।उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। इस अभियान के माध्यम से मंडल स्तर तक लगभग 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें “वैचारिक अधिष्ठान” और “संगठन की मजबूती” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता विचारों से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होंगे, तभी संगठन की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा नटराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, गर्वजीत सिंह, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह, मृदुला पांडेय सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रहने, भोजन, चाय-नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, रामरतन कुशवाहा, मंत्री नलनिश सिंह, उषा वनवासी, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, प्रशांत सिंह, चंद्रभान राजभर, कैलाश नाथ, विनय सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, झुन्ना सिंह, शैलू सिंह, अशोक चौहान, ओम प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़ ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा द्वारा किया गया।



