जखनियां में शोक की लहर: अलीपुर मदंरा के वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ यादव का 85 वर्ष की आयु में निधन

जखनियां में शोक की लहर: अलीपुर मदंरा के वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ यादव का 85 वर्ष की आयु में निधन

जखनिया (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर मदंरा (बरिया) निवासी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी लल्लन यादव के पिता श्री विश्वनाथ यादव का आज प्रातः लगभग 10 बजे 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय विश्वनाथ यादव सरल, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक मूल्यों एवं पारिवारिक परंपराओं को सदैव प्राथमिकता दी। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती प्यारी देवी तथा तीन पुत्र—बड़े पुत्र लल्लन यादव, दूसरे नंबर पर महेंद्र यादव एवं तीसरे पुत्र अंबिका यादव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।जैसे ही उनके निधन की सूचना क्षेत्र में फैली, उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।परिजनों के अनुसार स्वर्गीय विश्वनाथ यादव का अंतिम संस्कार आज सैदपुर स्थित जौहरगंज घाट पर किया जाएगा।ग्राम सभा अलीपुर मदंरा सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके निधन से गहरा दुख व्याप्त है।



