
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।15/02/026को
जखनियां में बसपा की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
जखनियां (गाजीपुर)। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में जखनियां विधानसभा स्थित पार्टी कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने की।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर तथा बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी भीम राजभर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को बसपा से जोड़ें।उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जबकि बसपा शासनकाल में प्रदेश में खुशहाली और कानून व्यवस्था बेहतर थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि वर्ष 2027 में बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम भारती, पुनवासी पाल, बहादुर राजभर, घनश्याम दास एडवोकेट, रुदल गौतम, रामजी, वीरेंद्र शर्मा, सतीश कुमार, अजीत, उदय, गौतम राव, कन्हैया चौहान, वीरेंद्र कुशवाहा, गौतम राव अकेला, महेंद्र राम (जोनल इंचार्ज जखनियां), विश्वजीत राम, अरविंद कुमार, बाबूलाल राम, सत्यम कुमार, राजकुमार राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।



