भारतशिक्षा

जखनियां ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।17/02/026को

जखनियां ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जखनिया, गाजीपुर।गाजीपुर जनपद के जखनियां ब्लॉक स्थित सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बिन्नी यादव की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिन लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संबंधित विभाग की महिला कर्मियों ने भी सहभागिता की।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ संचालन, पोषण संबंधी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाना है। इस दौरान ‘पोषण पढ़ाई’ कार्यक्रम के तहत तीन प्रमुख उद्देश्यों पर विशेष बल दिया गया। अनौपचारिक शिक्षा के अंतर्गत ‘आधारशिला’ एवं ‘नव चेतना पुष्टिकरण’ के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया।सीडीपीओ बिन्नी यादव ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रूप में सुरक्षित रखे जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं और लाभार्थियों की फीडिंग अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित की जाए। आशा कार्यकत्रियों को भी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा पोषण संबंधी डाटा नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संचालकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण उन्मूलन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस प्रकार के प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और पोषण अभियान को गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button