Breaking Newsभारत

होली के मद्देनजर भुड़कुड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

होली के मद्देनजर भुड़कुड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

जखनियां/गाजीपुर। गाजीपुर जनपद की जखनिया तहसील अंतर्गत भुड़कुड़ा कोतवाली में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी भुडकुंडा शुभम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी श्री वर्मा ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की हुड़दंगई, उपद्रव या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो प्रशासन उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने से भी पीछे नहीं हटेगा।”उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।क्षेत्राधिकारी ने यह भी कहा कि होली का पर्व रंगों और खुशियों का त्योहार है, इसे मर्यादा और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव सहित भुड़कुड़ा कोतवाली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदंरा सर्वानंद सिंह, झुन्ना प्रधान अजीत सिंह, प्रधान हरिंदर कुमार, अशोक गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग बैठक में मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button