Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, फीता काटकर नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, फीता काटकर नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

जखनियां/गाजीपुर। जय मां सिंह वाहिनी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पदमपुर मैगरराय (रामसिंहपुर )के खेल मैदान में बड़े उत्साह और जनसमूह की उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गाजीपुर घूरा सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मनिहारी योगेंद्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जखनिया सत्येंद्र प्रताप उर्फ मसाला सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वर्गीय डॉ. यूपी सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि घूरा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है।वहीं विशिष्ट अतिथि योगेंद्र सिंह और सत्येंद्र प्रताप उर्फ मसाला सिंह ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अमित सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का बैंड-बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह, अश्वनी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, डॉ. जेपी सिंह, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मानसिंह, हरिकेश सिंह, राजू राजभर सहित क्रिकेट आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button