Breaking Newsभारत

जखनियां, गाजीपुर : भव्य उद्घाटन के साथ एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल बना आकर्षण का केंद्र

भव्य उद्घाटन के साथ एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल बना आकर्षण का केंद्र

ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा की नई अलख—डॉ. मनोज सिंह बोले, “हर बच्चे का सपना होगा साकार”

जखनियां, गाजीपुर।जिले के जखनियां क्षेत्र स्थित अतिगांवा गांव में रविवार को एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह की विशेष बात यह रही कि किसी बाहरी सेलिब्रिटी के बजाय विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपनी माता श्रीमती लल्ली देवी के करकमलों से फीता कटवाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यालय का शुभारंभ कराया। इस भावनात्मक पहल ने पूरे समारोह को एक अलग ही गरिमा प्रदान की।विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। आधुनिक संसाधनों से युक्त विद्यालय की भव्यता और सुव्यवस्थित व्यवस्था लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा—“यह विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। मेरा उद्देश्य है कि जखनियां ही नहीं, बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के बच्चों को शहरों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जाए।”उन्होंने आगे कह—“हमारे यहां स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षित एवं समर्पित शिक्षक तथा अनुशासित वातावरण जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।”डॉ. सिंह ने विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरदराज के बच्चों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा—“यदि 35 किलोमीटर दूर तक के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र का बच्चा हमारे विद्यालय में प्रवेश लेता है, तो उसे लाने-ले जाने की जिम्मेदारी हमारी होगी। किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक या भौगोलिक कारणों से बाधित नहीं होने दी जाएगी।”उन्होंने यह भी कहा की—“हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे भी बड़े स्कूलों में पढ़ने का सपना देखें और उसे पूरा कर सकें। एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल उनके सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा।”

विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, सह-शिक्षा प्रणाली एवं सीबीएसई बोर्ड (प्रस्तावित) के अनुरूप संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से उच्च कक्षाओं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए निशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों—गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों—ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन माता तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, अलीपुर मदरा के संस्थापक अटल सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह (मसाला सिंह), विपिन कुमार सिंह, राजेश राजभर सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक शामिल रहे।यह उद्घाटन समारोह क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button