Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : बाबा साहब अंबेडकर जयंती को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बाबा साहब अंबेडकर जयंती को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

सीसीटीवी, साफ-सफाई व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन सख्त, सभी प्रधान व समिति सदस्य रहे मौजूद

जखनियां (गाजीपुर), 09 अप्रैल 2026।तहसील जखनियां अंतर्गत कोतवाली भुड़कुड़ा में आगामी 15 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के आयोजन को लेकर कोतवाल धर्मेंद्र पांडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों एवं जयंती आयोजन समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाल धर्मेंद्र पांडे ने सभी आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। जहां पहले से कैमरे लगे हैं, वहां उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा जिन स्थानों पर कैमरे नहीं हैं, वहां तत्काल स्थापना कराने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबा साहब की जयंती पूरे क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाई जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्थान पर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कोतवाल ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बैठक में प्रमुख रूप से समिति सदस्य गौतम राम, मनोज कुमार गौतम, राहुल कुमार, उदय प्रताप, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, सुब्बाराम, जालंधर कुमार, संतोष कुमार, प्रधान हरेंद्र कुमार, अशोक गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित प्रधान एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।प्रशासन की इस पहल से यह स्पष्ट है कि बाबा साहब अंबेडकर जयंती को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है, ताकि यह आयोजन गरिमामय एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button