Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जखनिया तहसील में बैठक, 6-7 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जखनिया तहसील में बैठक, 6-7 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान

जखनियां/गाजीपुर, 02 अप्रैल 2026
तहसील जखनिया सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान, सचिव, लेखपाल, कोटेदार, पंचायत सहायक, नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।उप जिलाधिकारी ने प्रधानों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक करें तथा 6 व 7 अप्रैल को ग्राम पंचायत भवनों पर कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराएं।उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि 3, 4 एवं 5 अप्रैल तक जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, उनके अभिलेखों का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन कर कार्य को पूर्ण करें, ताकि निर्धारित तिथियों में किसी प्रकार की बाधा न हो।बैठक में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उप जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसील सभागार में समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button