जखनियां/गाजीपुर : पीजी कॉलेज भुड़कुडा़ सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च

पीजी कॉलेज भुड़कुडा़ सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च
जखनियां/गाजीपुर। पीजी कॉलेज भुड़कुडा़ स्नातक द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर अष्टम एवं दशम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म शुल्क 20 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में जमा कर दें।प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा न करने पर संबंधित छात्र-छात्रा का परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा नहीं किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र-छात्रा की होगी।सम सेमेस्टर कक्षाओं के कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फार्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मार्च 2026 तय की गई है। इसके बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



