Breaking Newsभारतशिक्षा

जखनियां/गाजीपुर : दी सनशाइन एजुकेशनल ग्रुप का रजत जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

दी सनशाइन एजुकेशनल ग्रुप का रजत जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

25 वर्ष पूरे होने पर बच्चों को किया गया सम्मानित, दूर-दराज के विद्यार्थियों को वितरित हुई साइकिलें

जखनियां/गाजीपुर, 10 अप्रैल दी सनशाइन एजुकेशनल ग्रुप का स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह शुक्रवार को विद्यालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमाशंकर यादव, श्री संतोष राय एवं राकेश गोस्वामी उपस्थित रहे।विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उनकी शिक्षा में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके। इस पहल की उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह श्रीमती विभा सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, सहयोगी स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्थान की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button