Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : तहसील जखनिया परिसर के पीछे भीषण आग, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने बाल्टी से पाया काबू

तहसील जखनिया परिसर के पीछे भीषण आग, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने बाल्टी से पाया काबू

जखनियां/गाजीपुर, 02 अप्रैल 2026।जनपद गाजीपुर के तहसील जखनिया परिसर के पीछे लगे लिप्टिस के पेड़ों के बीच गुरुवार को लगभग 12:50 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने तत्काल बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।सूचना मिलते ही तहसीलदार विवेकानंद सिंह अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही लिप्टिस के पेड़ों की कटाई की गई थी और उनके डंठल व लकड़ियां वहीं पड़ी थीं, जिनमें आग लगने से स्थिति और गंभीर हो गई।हालांकि, तहसील के अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। मौके पर तहसील प्रशासन के साथ ही कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस भी मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button