Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : ज्योति कलश यात्रा का दीप यज्ञ के साथ भव्य समापन, शताब्दी वर्ष के संदेश से गूंजा दामोदरपुर

ज्योति कलश यात्रा का दीप यज्ञ के साथ भव्य समापन, शताब्दी वर्ष के संदेश से गूंजा दामोदरपुर

जखनियां/गाजीपुर। जिला समन्वयक गाजीपुर लौहर जी के नेतृत्व में गायत्री परिवार गाजीपुर द्वारा जनपद में 1 मार्च 2026 से चल रही ज्योति कलश यात्रा का जखनिया विकासखंड के ग्राम सभा दामोदरपुर के खेमपुर में दीप यज्ञ के साथ भव्य समापन किया गया। यह कलश यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों द्वारा गांव-गांव और तहसील स्तर पर भ्रमण करते हुए आयोजित की जा रही थी।बताया गया कि वर्ष 1926 से प्रज्वलित अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारतवर्ष में शताब्दी वर्ष के रूप में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक मानव जीवन के मूल उद्देश्यों और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश पहुंचाया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने कहा कि मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती को स्वर्ग बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि “हम बदलेंगे – युग बदलेगा, हम सुधरेंगे – युग सुधरेगा” के सिद्धांत पर विश्वास करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।कलश यात्रा के दौरान जिला समन्वयक लाहौर जी ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं के बीच युग परिवर्तन का यह समय महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब समाज में अंधकार बढ़ता है, तब उसे दूर करने के लिए अनेक ज्योतियों का एक साथ प्रज्वलित होना आवश्यक हो जाता है। पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रज्वलित साधना, तप और सेवा की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य गायत्री परिवार के कार्यकर्ता कर रहे हैं।इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के जयप्रकाश, अवधेश सिंह, विशाल, घनश्याम, शैलेश पाठक, दीनानाथ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं आयोजक अशोक पांडे रहे।समापन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों में रामविलास पांडे, पप्पू बाबा, रजनीकांत पांडे, देवनाथ यादव, नंदलाल यादव, नितीश्वर पांडे, अमरनाथ कुशवाहा, देवेंद्र नाथ पांडे, अंकित पांडे, अंशुमन पांडे, ऋषभ पांडे, अशोक चौहान, मीनू पांडे, इंद्रजीत सिंह उर्फ अंटू सिंह, डॉ. संतोष मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडे सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button