Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : गौराखास में 2000 पौधों का रोपण, हरियाली से संवरेगा गाजीपुर का भविष्य

गौराखास में 2000 पौधों का रोपण, हरियाली से संवरेगा गाजीपुर का भविष्य

जखनियां/गाजीपुर। जखनियां विकास खंड के गौराखास स्थित ओम् जी पीजी कॉलेज परिसर में जल जीवन मिशन के तहत एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सोमवार को व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में करीब 2000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जनजीवन को स्वच्छ हवा व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना रहा।कंपनी के वित्त एवं प्रशासनिक प्रबंधक रतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि एलएनटी ग्रुप द्वारा पूरे जनपद में लगभग 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी हैं।”इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। यदि हम आज पौधे नहीं लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल जरूर करनी चाहिए।”कार्यक्रम में एलएनटी ग्रुप के उप प्रबंधक अतुल कुमार मिश्रा, सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार मौर्य, अभय कुमार सिंह, शशिकांत मिश्रा तथा प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार पांडे सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं महाविद्यालय परिवार से टिंकू सिंह, पप्पू कुमार, दरोगा जितेंद्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पौधारोपण के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण ही एक सशक्त उपाय है, जिससे धरती को हरा-भरा और जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button