Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : कुड़िला ग्राम सभा में दुलरी देवी के त्रयोदशाह पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कुड़िला ग्राम सभा में दुलरी देवी के त्रयोदशाह पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की माता के निधन पर क्षेत्र में शोक, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे श्रद्धांजलि अर्पित करने

जखनियां (गाजीपुर): गाजीपुर जनपद के विकास खंड जखनियां अंतर्गत ग्राम सभा कुड़िला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की माता स्वर्गीय दुलरी देवी के निधन के उपरांत उनके त्रयोदशाह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बुधवार को उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय दुलरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके सरल, सौम्य एवं धार्मिक स्वभाव को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।सभा में वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका आशीर्वाद ही व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। स्वर्गीय दुलरी देवी ने अपने जीवन में पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों को सहेजते हुए समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदंरा सर्वानंद सिंह, झुन्ना, आमिर अली अवधेश यादव उर्फ राजू यादव राम लक्ष्मण यादव भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, राजेश सोनकर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,सुधाकर कुशवाहा, मयंक राय वरिष्ठ भाजपा नेता दया शंकर सिंह, मनोज यादव, सरवन सिंह, गुलाब कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह उर्फ अंटू, डॉ संतोष मिश्रा, मीनू पांडे, अशोक पांडे, सौरभ सिंह,सीप्पू, सहित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। अंत में परिवार के सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button