Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : अलीपुर मंदरा के स्व० राम नगीन सिंह इंटर कॉलेज में 5 अप्रैल को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, करियर मार्गदर्शन सेमिनार भी आयोजित

अलीपुर मंदरा के स्व० राम नगीन सिंह इंटर कॉलेज में 5 अप्रैल को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, करियर मार्गदर्शन सेमिनार भी आयोजित

जखनियां/गाजीपुर।जनपद के अलीपुर मंदरा स्थित स्व० रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आगामी 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 8 बजे से “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कक्षा टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।समारोह के उपरांत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक खुला “करियर मार्गदर्शन सेमिनार” भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।विद्यालय के प्रबंधक अटल कुमार सिंह ने कहा कि “यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक अभिभावक एवं समाज के लोग इसमें शामिल होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें सही दिशा देने में सहयोग करें।”

उन्होंने सभी से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button