जखनियां/गाज़ीपुर : भव्य श्रीराम शोभायात्रा से गूंजा जखनियाँ: हिंदू नववर्ष व राम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं संग जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति।

भव्य श्रीराम शोभायात्रा से गूंजा जखनियाँ: हिंदू नववर्ष व राम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं संग जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति।

जखनियां/गाज़ीपुर।हिंदू नववर्ष और राम नवमी के पावन अवसर पर जखनियाँ क्षेत्र भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भव्य श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक उल्लास और आस्था के उत्सव में बदल दिया।शोभायात्रा का शुभारंभ जखनियाँ बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से हुआ, जहाँ विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान श्री राम की आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। जगह-जगह पुष्प वर्षा, आरती और जयकारों के साथ प्रभु का भव्य स्वागत किया गया। डीजे पर बजते भक्ति गीतों के बीच झूमते-गाते रामभक्तों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में शीतल पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जो सेवा और समर्पण की भारतीय परंपरा को दर्शाती है।इस भव्य शोभायात्रा में प्रांत धर्म रक्षा सहप्रमुख प्रदीप मिश्रा, जिला मंत्री राजकिशन जायसवाल, अधिवक्ता मुकेश तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, विजय वर्मा, अलीपुर मथुरा के प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला पंचायत तृतीय के भावी प्रत्याशी अंकुर सिंह, प्रधान उमाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, प्रधान सत्येंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, दयाशंकर सिंह, टिंकू सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष सिंह, मुन्ना, शिवाकांत सिंह, अनुराग सिंह, नवनीत सिंह, सोनू मास्टर, धर्मेंद्र यादव, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, अजय कुमार पांडे, उषा देवी, रजनीश पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।
स्थानीय पुलिस प्रशासन की सतर्क व्यवस्था के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरी।नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर श्रद्धा में डूबता है, तो हर मार्ग तीर्थ बन जाता है और हर हृदय में श्रीराम का वास हो जाता है।



