Breaking Newsभारत

जखनियां/गाज़ीपुर : कुड़िला गांव में शोक की लहर, दुलरी देवी के निधन पर शिक्षा व राजनीतिक जगत के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कुड़िला गांव में शोक की लहर, दुलरी देवी के निधन पर शिक्षा व राजनीतिक जगत के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जखनियां/गाज़ीपुर। जखनियां विकासखंड के कुड़िला गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की माता दुलरी देवी के निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का लगातार उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।
बताते चलें कि बीते दिनों दुलरी देवी का निधन हो गया, जिससे परिवार सहित क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। इसी क्रम में आज दिनेश सिंह यादव के आवास पर अनेक गणमान्य लोग पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, विवेकानंद राय, भाजपा नेता अविनाश सिंह, सोनू, पिंकू पांडे, लालसा ग्रुप के डायरेक्टर अजय सिंह यादव, सुखदेव किसान महाविद्यालय के प्रबंधक अंकुर सिंह, आशा पीजी कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह यादव, विद्या पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष राय, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अमित कुमार, सचिन यादव, मुखराम महाविद्यालय के प्रबंधक उदय प्रताप यादव, संजय सिंह, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, बंटी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत दुलरी देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग लगातार पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button