Breaking Newsभारत

जखनियां/गाज़ीपुर : “आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं—लॉ एंड ऑर्डर मेरी पहली प्राथमिकता” : प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे

वेद प्रकाश पांडे ब्यूरो चीफ गाजीपुर की रिपोर्ट।

“आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं—लॉ एंड ऑर्डर मेरी पहली प्राथमिकता” : प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे

जखनियां/गाज़ीपुर।भुड़कुड़ा कोतवाली का चार्ज संभालते ही नवागत प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे जखनिया कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया और लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा हाल ही में कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया था, जिसके क्रम में धर्मेंद्र पांडे ने सादात थाने से स्थानांतरित होकर भुड़कुड़ा कोतवाली की जिम्मेदारी संभाली है।

चार्ज संभालते ही प्रभारी निरीक्षक पांडे ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस जनता के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”शाम के इस पैदल गश्त के दौरान कोतवाली भुड़कुड़ा का पूरा पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहा। उन्होंने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रभारी निरीक्षक के इस सक्रिय रवैये से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button