छात्र कार्य परिषद 2025-26 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मार्त्यापण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

छात्र कार्य परिषद 2025-26 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मार्त्यापण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी० जी० कॉलेज, गोरखपुर में दिनांक 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को छात्र कार्य परिषद 2025-26 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मार्त्यापण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह में अध्यक्ष अनुष्का, उपाध्यक्ष अनुष्का वर्मा, महामंत्री कृषिका पाण्डेय तथा सांस्कृतिक मंत्री हिना ने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, महाविद्यालय में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने, छात्राओं के हितों की रक्षा करने तथा महाविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के पालन हेतु सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य नियंता एवं चुनाव अधिकारी डॉ० पवन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व, पारदर्शिता एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्धक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह, उपप्राचार्य डॉ० स्वपनिल पाण्डेय तथा IQAC समन्वयक डॉ० रेखा श्रीवास्तव ने विजयी प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में नियंता मंडल के सदस्यगण डॉ० रेखा रानी शर्मा, डॉ० दिव्या त्रिपाठी, श्रीमती आकृति सिंह, डॉ० मांगलिका त्रिपाठी, श्री अनन्त पाठक, श्रीमती सोनू दुबे, श्रीमती पूजा गुप्ता, सुश्री सौम्या द्विवेदी, श्री पुनीत यादव एवं कामयाब जेहरा सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने छात्रहित एवं महाविद्यालय की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह सौहार्द, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।



