Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता की थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता का उत्सव

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता की थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता का उत्सव

अभियान को सफल बनाने जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

हर घर तिरंगा पोर्टल से जुड़े नागरिक, तिरंगा सेल्फी साझा कर अभियान का बने हिस्सा

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 09 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ की थीम पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।

कलेक्टर श्री कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर के नेतृत्व में अभियान को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन कर स्वतंत्रता का उत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। विद्यालयों, कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिताएं , तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं ,तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट ,तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां भी संपन्न की जाएंगी।

हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक को सक्रिय रूप से शामिल करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष हर घर तिरंगा पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आमजन न केवल अभियान से जुड़ सकते हैं, बल्कि तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सम्मान को भी सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर सभी नागरिक तिरंगे का संदेश अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय तक पहुंचाएं और तिरंगा सेल्फी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें।

जिला प्रशासन ने आग्रह किया है कि राष्ट्रीय पर्व में पूरे उत्साह और गौरव के साथ शामिल हों, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं,और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी साझा कर इस अभियान का हिस्सा बनें। तिरंगा हमारी सामूहिक देशभक्ति का प्रतीक है। आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button