छत्तीसगढ़ : भाजयुमो का वाड्रफनगर भाजपा मंडल में परिचयात्मक बैठक संपन्न

भाजयुमो का वाड्रफनगर भाजपा मंडल में परिचयात्मक बैठक संपन्न
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश जायसवाल जी के आदेशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा का भाजपा मंडल वाड्रफनगर में प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित किया गया था जिसमे भाजपा मंडल वाड्रफ़नगर के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पाण्डेय जी के निर्देशानुसार, भाजयुमो वाड्रफनगर मंडल प्रभारी सत्यम जायसवाल जी एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता जी के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल वाड्रफनगर की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज वाड्रफनगर के होटल शिवशक्ति परिषर में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस वैठक कार्यक्रम में संगठन की रूपरेखा, आगामी संगठन के विषय पर प्रकाश डालते हुए सरकार के कार्ययोजना को भी अवगत कराया गया उसके पश्च्यात आपसी परिचय किया गया जिसमें युवा मोर्चा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्य के साथ अधिक संख्या में वरिष्ठ जिला एवं मण्डल के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति और युवा मोर्चा के साथी सामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न किए ।



