Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ जगेश्वर राम का सपनों का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ जगेश्वर राम का सपनों का घर

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण निम्न वर्गीय परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। आर्थिक अभाव के कारण कच्चे मकान में जीवन यापन करने वाले परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है। योजना के तहत जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम केदली निवासरत श्री जागेश्वर राम को भी आवास का लाभ मिला है।

कभी कच्ची दीवारों और टपकती छत के नीचे जीवन गुजारने वाले श्री जागेश्वर राम के लिए अपना पक्का घर सिर्फ एक सपना था। मौसम की अनिश्चितता से घिरे और असुरक्षा का भय उनकी रोजमर्रा की हकीकत थी। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी कि वे पक्का मकान बनवा सकें। ऐसे में परिवार सुरक्षित और पक्के आशियाने की कल्पना ही कर पाता था।

इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया। शासन की पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया के कारण समय में आवास निर्माण को स्वीकृति मिल गई। स्वीकृति मिलते ही जगेश्वर राम और उनके परिवार में संतोष था कि अब खुद का पक्का आवास होगा। पूरे परिवार ने उत्साह के साथ घर निर्माण का कार्य शुरू किया। धीरे-धीरे ईंट दर ईंट जुड़ने के साथ उनका सपना आकार लेने लगा। और आज जगेश्वर का आवास पूरा हो चुका है। जगेश्वर राम अपने पक्के सुरक्षित आवास में परिवार के साथ सुखद जीवन यापन कर रहे हैं। जगेश्वर राम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से निम्न वर्गीय और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध हो रहा है। जिससे हजारों परिवार का सपना साकार हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button