छत्तीसगढ़ : जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जा रहा वजन त्यौहार

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जा रहा वजन त्यौहार
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर, 12 फरवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी एवं कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से जिले के सभी परियोजनाओं में वनज त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनकी वृद्धि की स्थिति का आंकलन किया गया। वनज त्यौहार के तहत 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वजन मशीन से सही तरीके से मापन कर वृद्धि चार्ट में दर्ज किया गया। इसके साथ ही बच्चों की ऊंचाई एवं आयु के अनुरूप विकास की स्थिति का भी आकलन किया गया। जिन बच्चों में कम वजन या वृद्धि में कमी पाई गई, उनके अभिभावकों को विशेष परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार पोषण आहार एवं स्वास्थ्य जांच के लिए चिन्हांकित किया गया। इस दौरान अभिभावकों को जानकारी दी गई की नियमित वृद्धि निगरानी से समय रहते कुपोषण की पहचान कर प्रभावी उपचार एवं परामर्श दिया जा सकता है, जिससे बच्चों का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों द्वारा माताओं को संतुलित आहार, घर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों के उपयोग, स्वच्छता, स्तनपान एवं अनुपूरक आहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी



