Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : एचपीवी टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

एचपीवी टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में मजबूत पहल

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर 13 फरवरी 2026/ जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से बीएमओ, बीडीएम, प्रत्येक विकासखंड से एक मेडिकल ऑफिसर, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर सुपरवाइजर, कोल्ड चेन हैंडलर, स्टाफ नर्स एवं एएनएम सहित मैदानी स्वास्थ्य अमले उपस्थिति थे।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं जागरूक स्वास्थ्य अमले के माध्यम से अभियान को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक किशोरियों को इस जीवनरक्षक टीके का लाभ मिल सके।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन भोपाल से आए विशेषज्ञ डॉ. अमित तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को एचपीवी टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया, लक्ष्य आयु वर्ग, सुरक्षित कोल्ड चेन प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रणाली तथा संभावित प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मैदानी स्तर पर संभावित चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा किया गया।
कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनुज टोप्पो ने कहा कि प्रशिक्षण आगामी एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button