छत्तीसगढ़ : अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन की सतत कार्यवाही

अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन की सतत कार्यवाही
वाड्रफनगर व रघुनाथनगर क्षेत्र में लगभग 30 लाख ईंट जब्त
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ२४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार राजस्व एवं संयुक्त टीम के द्वारा जिले में अवैध ईंट भट्टों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री नीरनिधि नंदेहा के नेतृत्व में राजस्व एवं संयुक्त टीम ने ग्राम रामनगर एवं पंडरी में संचालित अवैध ईंट भट्टों पर कार्यवाही की। अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर एवं तहसीलदार वाड्रफनगर की संयुक्त टीम द्वारा 12 ईंट भट्टों से लगभग 22 लाख अवैध रूप से निर्मित ईंट जब्त किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार रघुनाथनगर द्वारा 4 ईंट भट्टों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 8 लाख ईंट जब्त की है।



