बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।10/02/026को
ग्राम सभा अलीपुर मदंरा में श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारम्भ
जखनियां (गाजीपुर)।ग्राम सभा अलीपुर मंदरा (रामपुर) स्थित श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर में देवाधिदेव श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। इस पावन अवसर पर विगत दिनों से भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को मंदिर समिति एवं ग्राम सभा के नवयुवकों द्वारा राम-जानकी एवं श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु स्थापित होने वाली मूर्तियों का विधिवत भ्रमण कराया गया। पूरे वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधियों के साथ निकाली गई इस भ्रमण यात्रा में श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।भ्रमण यात्रा के दौरान नवयुवकों एवं मंदिर समिति के सदस्यों की अगुवाई में क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से मूर्तियों का भ्रमण कराया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर दर्शन-पूजन किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।इस अवसर पर ग्राम सभा अलीपुर मंदरा के प्रधान प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी सर्वानंद सिंह ‘झुन्ना’ के नेतृत्व में ग्राम सभा एवं मंदिर समिति के बड़ी संख्या में नवयुवक शामिल रहे। मंदिर समिति के आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से आगामी भंडारे एवं धार्मिक आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम विवरण,पूजन प्रारम्भ :07 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक,मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा :11 फरवरी 2026, प्रातः 09:00 बजे,विशेष धार्मिक आयोजन :11 फरवरी 2026, सायं 03:00 बजे से,हरि कीर्तन (24 घण्टे)108 बार श्री हनुमान चालीसा पाठ,श्री सुन्दर काण्ड पाठ, तत्पश्चात “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र जप, प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारा :13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)यह पावन आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के संयुक्त सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।मूर्ति भ्रमण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से,भोलानाथ पांडे, मुकेश मौर्य, मास्टर नीरज, रामानंद, आनंद पांडे, प्रेमचंद, विपिन, पीयूष, आशीष, रोशन पांडे सहित मंदिर समिति के अनेक युवा एवं ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।आयोजकों ने कहा कि आपका सपरिवार पावन आगमन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय होगा।



