Breaking Newsभारत

गोरखपुर : 4 बच्चे साइकिल छोड़ हुए लापता: राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर, एक किशोर बाहर आया- 4 के डूबने की आशंका

गोरखपुर

4 बच्चे साइकिल छोड़ हुए लापता: राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर, एक किशोर बाहर आया- 4 के डूबने की आशंका

कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर अपने दोस्त विवेक निषाद, भैरोपुर निवासी गगन पासवान, अनिकेत यादव व राजकरन उर्फ टाइमपास एक साथ घर से निकला था। सभी की उम्र 13-14 वर्ष के बीच है। पांचों खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी पांच किशोर खोराबार इलाके के मिर्जापुर में मंगलवार शाम छह बजे राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इसमें से एक किशोर किसी तरह बाहर आ गया जबकि चार लापता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से डूबे चार किशोरों की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चला।

घटना की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे थे। कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर अपने दोस्त विवेक निषाद, भैरोपुर निवासी गगन पासवान, अनिकेत यादव व राजकरन उर्फ टाइमपास एक साथ घर से निकला था। सभी की उम्र 13-14 वर्ष के बीच है।

पांचों खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह से राजकरन बच गया और भागकर घर चला गया। उधर, अन्य किशोरों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे।इसी बीच पुलिस को भी किसी ने वारदात की जानकारी दे दी। पुलिस टीम मौके पर राप्ती नदी किनारे पहुंची तो परिजन भी आ गए। नदी किनारे चप्पल, मोबाइल फोन व कपड़ा मिलने पर परिजनों ने पहचान लिया। चारों की साइकिल भी वहीं मिली। इसके बाद नदी में तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को पता चला कि इनके साथ राजकरन भी था। पुलिस ने उसे खोजा तो वह घर पर मिला। राजकरन ने बताया कि सभी नदी में डूब गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button