जखनियां/गाजीपुर : तहसील बार एसोसिएशन जखनियां का प्रदर्शन, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग तेज, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन जखनियां का प्रदर्शन, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग तेज, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सुरक्षा को लेकर जताई नाराज़गी

जखनियां/गाजीपुर।तहसील बार एसोसिएशन जखनियां की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष रामदुलार राम (एडवोकेट) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के साथ हो रही लगातार घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए।अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किए जाने से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए एक स्वर में विरोध जताया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी क्रम में अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की।इसके साथ ही सरकार के विरोध में 17 अप्रैल 2026 को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया।
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सभी अधिवक्ताओं पर लागू रहेगा और कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में कार्य नहीं करेगा।बैठक में महामंत्री नर्वदेश्वर सिंह उर्फ मिंटू सिंह, रामजी, यति, रजनीकांत पांडे, ओमकार यादव, पूर्व अध्यक्ष निसार अहमद, सुनील सिंह यादव, अमलेश शर्मा, सुभाष, शिवलाल, पप्पू यादव, महेश राम, राजेंद्र यादव, लक्ष्मी राम सहित तहसील के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



