गोरखपुर से दिल्ली के बीच 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी 29 फेरा में समर स्पेशल !!

गोरखपुर से दिल्ली के बीच 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी 29 फेरा में समर स्पेशल !!
नई दिल्ली तक के यात्रियों को राहत
पूर्वांचल के लोगों के लिए रेलवे प्रशासन ने राहत भरी खबर दी है। गोरखपुर से दिल्ली तक यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच सप्ताह में 2 दिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गोरखधाम के निर्धारित समय से पहले यह ट्रेन गोरखपुर से 20 मिनट पहले छूटेगी।
जनसंपर्क अधिकारी ने क्या कहा
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 05101/05102 नंबर की गोरखपुर-नई दिल्ली गोरखपुर समर साप्ताहिक (मंगलवार /शनिवार )साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर से 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा नई दिल्ली से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 29 फेरा में चलाया जाएगा।
किन-किन रास्तों से गुजरेगी ये ट्रेन
05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन आनंदनगर,सिद्धार्थनगर, बढ़नी,तुलसीपुर,बलरामपुर,गोंडा सीतापुर,बरेली,मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।यह ट्रेन
गोरखपुर से शाम 4:00 बजे प्रस्थान करेगी।उन्होंने आगे बताया कि उक्त निर्णय ट्रेन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया है ताकि दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु लिया गया है।



