Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर : शाखा से व्यक्तित्व निर्माण और सशक्त समाज का निर्माण संभव: डॉ. महेंद्र अग्रवाल

शाखा से व्यक्तित्व निर्माण और सशक्त समाज का निर्माण संभव: डॉ. महेंद्र अग्रवाल

गोरखपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण होता है और सशक्त व संस्कारित व्यक्ति के जरिए समाज तथा राष्ट्र का परिवर्तन स्वतः संभव हो जाता है। वे शुक्रवार को विश्व संवाद केंद्र गोरखपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र भी मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में हरियाणा के समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के संदर्भ में संगठन विस्तार, राष्ट्रहित में समाज की सज्जनशक्ति की भागीदारी और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि संत रविदास जी के 650वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी वक्तव्य में समाज की एकता और समरसता पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के कार्यों को जाति-पंथ से ऊपर उठकर स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें समाज की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है। गोरक्ष प्रांत में संगठनात्मक कार्य तेजी से बढ़ रहा है। अक्टूबर 2025 में जहां 1415 स्थानों पर 2269 शाखाएं थीं, वहीं मार्च 2026 तक यह बढ़कर 1859 स्थानों पर 2517 शाखाएं हो गई हैं। महानगर के 20 नगरों में 217 शाखाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में 1839 स्थानों पर 2300 शाखाएं संचालित हो रही हैं।

आगामी 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 3167 स्थानों पर 3564 शाखाएं लगाने की योजना है, जिसमें लगभग 4000 प्रवासी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत 2103 स्थानों पर विजयादशमी उत्सव आयोजित किए गए, जिनमें 48,203 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए, जबकि अन्य समाज के 64 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी रही।

गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक 10,049 गांवों और 650 नगरीय बस्तियों में संपर्क किया गया, जिसमें 5.34 लाख से अधिक घरों तक पहुंच बनाई गई। इस अभियान में 66,628 कार्यकर्ताओं ने 16,657 टोलियों के माध्यम से भाग लिया।

इसके अलावा 14 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक 1378 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 11.97 लाख लोगों की भागीदारी रही। वहीं 1 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक 184 खंडों और नगरों में सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन हुआ, जिसमें 10,371 लोग शामिल हुए।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम आगामी विजयादशमी तक जारी रहेंगे। 16 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक युवाओं में राष्ट्रबोध और संगठन के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित कई केंद्रीय पदाधिकारियों के कार्यक्रम भी गोरखपुर, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती में आयोजित हुए। प्रेसवार्ता में प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील जी भी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button