Breaking Newsभारत
लखनऊ फोटो देखिए कहीं आपका परिचित तो नहीं यह लावारिस किशोर

लखनऊ फोटो देखिए कहीं आपका परिचित तो नहीं यह लावारिस किशोर
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में 16 वर्षीय लावारिस किशोर भर्ती है। केजीएमयू में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर बीके ओझा ने बताया कि किशोर सात अगस्त 2025 को बाराबंकी में ट्रेन से गिरकर घायल हुआ था। वहां से इसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया। उनके सिर में चोट थी, आठ अगस्त को इनका ऑपरेशन किया गया। अभी यह ठीक से बोल नहीं पा रहा है। इस समय यह शताब्दी फेस टू के पंचम तल पर न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती है। इसके घर वाले बहुत आवश्यक होने पर शताब्दी के सोशल सर्विस ऑफिसर अश्विनी से उनके मोबाइल नंबर +919532962812,+917007326180 पर संपर्क कर सकते हैं।


