खेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : योगासन खेल प्रतियोगिता में योग गुरु डॉ0 विनय मल्ल निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

योगासन खेल प्रतियोगिता में योग गुरु डॉ0 विनय मल्ल निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

गोरखपुर

WhatsApp Image 2024-12-09 at 6.52.43 PM (1)

योगासन भारत से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन पाँचवी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग ) का आयोजन करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव आदरणीय रोहित कौशिक जी ने जनपद योगासन खेल संघ, गोरखपुर के अध्यक्ष एवं योग गुरु डॉ० विनय कुमार मल्ल को राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक वर्ष जनपद स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। यह प्रतियोगिता श्रीमद दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, चोटिपुरा, अमरोहा में दिनांक 27-29 जून 2024 तक आयोजित होगी। जनपद गोरखपुर से 9-14 वर्ष बालिका वर्ग से पूजा मौर्य पुत्री रामप्रवेश मौर्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर, सरदार नगर गोरखपुर ; 35-55 वर्ष महिला वर्ग से एकता (सहायक अध्यापक) पुत्री स्वर्गीय नंदकिशोर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदरपुर, कैंपियरगंज, गोरखपुर व श्वेता यादव (सहायक अध्यापक) पुत्री रामपाल यादव , प्राथमिक विद्यालय सिंगहा, जंगल कौड़िया , गोरखपुर प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता से चयनित होकर ये प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज पांडेय ने बताई।

Himanshu Chaubey

Related Articles

Back to top button