गोरखपुर महानगर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में DM गोरखपुर/ज़िला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

गोरखपुर महानगर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में DM गोरखपुर/ज़िला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

आज दिनांक.13 2 2026.को गोरखपुर महानगर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री शब्बीर क़ुरैशी जी के नेतृत्व में DM गोरखपुर/ज़िला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे की गई.
(ज्ञापन)
इस ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना है कि 322 – शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-400(चार सौ) नीना थापा इंटर कॉलेज, झरना टोला, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 कमरा नंबर-२ पर SIR प्रक्रियांतर्गत 2003/2025 की मतदाता सूची के आधार पर बिना किसी आपत्ति के दिनांक 6 जनवरी 2026 को वैध रूप से प्रकाशित मतदाता सूची से श्री मुस्तफा एपिक नंबर DSR 276 1518, श्री मुर्तुजा कुरैशी एपिक नंबर DSR 2865541 सहित कुल 17 अल्पसंख्यक मतदाता जो आपके समक्ष प्रार्थना पत्र के साथ उपस्थित हैं, जिनका नाम सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी श्री गौरव वर्मा उर्फ अमित वर्मा पुत्र श्री राधेश्याम वर्मा जिसका एपिक नंबर ISP3136710 है, ने अवैध रूप से नाम काटने के लिए फार्म-7 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया है, जबकि उक्त सभी 17 अल्पसंख्यक मतदाता जीवित हैं । यह सभी मतदाता कहीं दूसरी जगह नहीं गए हैं और अपने पुश्तैनी मकान में आबाद हैं । सत्ताधारी राजनीतिक नेता/कार्यकर्ता द्वारा अवैध रूप से गैर कानूनी तरीके से धांधली करते हुए दिनांक 6.1.2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के मूल/वैध मतदाताओं को अपने मताधिकार से वंचित करने के लिए घृणित कार्य किया गया है, जो चुनाव नियमावली के विरुद्ध है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के अंतर्गत श्री गौरव वर्मा उर्फ अमित वर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने के लिए महानगर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मांग करता है ताकि भविष्य में कोई इस तरह वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का साहस न कर सके।
पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी राजनैतिक दल के नेताओ और पदाधिकारियो द्वारा अवैध रूप से PDA के मतदाताओं का नाम कटवाने की धांधली सामने आ रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि इस पूरे प्रकरण की जांच करा कर दोषी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा महानगर समाजवादी पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से.
श्री विजय बहादुर यादव पूर्व विधायक.श्री ज़फर अमीन डक्कू पूर्व महानगर अध्यक्ष.श्री अवधेश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष.श्री अरविंद शुक्ला पूर्व प्रत्याशी.श्री बृजनाथ नाथ मौर्य.श्री सचिदानंद यादव.श्री देवेंद्र भूषण निषाद.श्री रामललित यादव.श्री गाविश दुबे.श्री धनंजय सिंह सैथवार.श्री आशुतोष गुप्ता.श्री इमरान ख़ान.श्री रामआशीष यादव.श्री आफ़ताब निज़ामी.सहित सैकड़ों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.



