Breaking Newsभारत

गोरखपुर : ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में “शारदा” तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में “शारदा” तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बांसगांव, गोरखपुर

ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय के अध्यक्षता मे आज संपन्न हो गया। “शारदा”उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जो 5 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के उन बच्चों की पहचान, नामांकन और शिक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है जो बीच सत्र मे पढ़ाई छोड़कर स्कूल से चले जाते है। इस प्रशिक्षण के संदर्भ दाता के रूप में रामकृष्ण मिश्र एवं दिलीप श्रीवास्तव रहे सभी प्रशिक्षु शिक्षकों से बातचीत करते हुए संदर्भ दाता ने शारदा प्रशिक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप “सब पढ़े सब बढ़े” कार्यक्रम के अंतर्गत कोई भी बच्चा जो विद्यालय छोड़ चुका है उसको विद्यालय से जोड़ना है एवं उसके शिक्षा को पूर्ण कराना है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह ने कहा कि शारदा प्रशिक्षण के अंतर्गत 6से 14आयु वर्ग के बच्चों को जो स्कूल से बीच सत्र छोड़ गए है उनके लिए ये प्रशिक्षण अमृत का कार्य करेगा और उनको पुनः विद्यालय मे जोड़ने के लिए लाभदायक होगा। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से महेंद्र यादव त्रिपाठी उर्मिला देवी हरिश्चंद्र गुंजन त्रिपाठी अनिल गुप्ता आशा सिंह अंजना पांडे सीमा राय विनीता सिंह सुनीता राय जनार्दन प्रसाद कुशवाहा संदीप कुमार नायक चयनिका राय वंदना सिंह खुशबू सिंह कैसर जमील धर्मेंद्र कुमार रावत राजीव नारायण सिंह श्री प्रकाश शिव प्रताप यादव, महेंद्र प्रसाद शर्मा पूजा पांडे सुधीर कुमार मिश्रा अजेश कुमार सिंह रत्नेश कुमार गीता सिंह चित्रसेन सिंह दीपक सिंह राम प्रसाद अनिल पाण्डेय,पंकज कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button