गोरखपुर : पीएमश्री विद्यालयों की एकदिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

पीएमश्री विद्यालयों की एकदिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
गोरखपुर

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, मोहद्दीपुर, गोरखपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद गोरखपुर के सभी विकास खंडों के पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह एवं ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, योग, रिले दौड़, लंबी कूद तथा गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समूह नृत्य एवं नाटक प्रस्तुति जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चंद्र विजय सिंह (क्रीड़ा अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे) एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान तथा भारतीय कुश्ती टीम के कोच रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत ओझा (उप निरीक्षक उर्दू), सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल, गोरखपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर धीरेन्द्र त्रिपाठी ने की।
मुख्य अतिथि चंद्र विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हो या पढ़ाई, अभाव की परिस्थितियों से ही बड़े-बड़े खिलाड़ी और शिक्षाविद् निकलकर सामने आए हैं। इसलिए हमें प्रतिभाशाली बच्चों को निरंतर प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।
100 मीटर दौड़ (बालक) में कैंपियरगंज के रामराज ने प्रथम तथा बासगांव के हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (बालिका) में गोला की लक्ष्मी प्रथम और पिपरौली की अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पिपराइच के प्रीतम चौधरी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में जंगल कौड़िया की साक्षी मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कैंपियरगंज के प्रेमसागर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में पिपरौली की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में चारगांव की अनुष्का ने प्रथम तथा भटहट की दीपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लोकगीत प्रतियोगिता में हजारीपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नाटक प्रतियोगिता में पिपराइच के उसका विद्यालय की टीम प्रथम तथा कौड़ीराम के कतरारी विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जंगल कौड़िया के अंश निषाद प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में गगहा की सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में गगहा के अंशु प्रथम तथा पिपरौली के ईश्वर चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे।
सभी प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर रीना सिंह, सरवन यादव, हर्ष श्रीवास्तव, अकरम, श्रवण यादव, महेंद्र चतुर्वेदी, गुंजन सिंह, नीलेश श्रीवास्तव, अतहर परवेज, देवेन्द्र लाल, ज्ञानेश्वर लाल, निहारिका सिंह, चन्दन सिंह, आर.बी. प्रजापति, देवेंद्र सिंह, प्रेम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निहारिका सिंह ने किया।
यह जानकारी जिला व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह द्वारा दी गई।



