Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर : पांच राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है, टीएमसी की बाजार बंद है तो बीजेपी को बदनाम कर रहे… राष्ट्रीय महामंत्री डॉ RMD अग्रवाल

गोरखपुर : पांच राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है, टीएमसी की बाजार बंद है तो बीजेपी को बदनाम कर रहे… राष्ट्रीय महामंत्री डॉ RMD अग्रवाल

गोरखपुर: पांच राज्यों में चल रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/ राज्यसभा सांसद ने डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पांचों राज्य में चल रहे चुनाव में उनकी सरकार बन रही है. बंगाल में भी हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं. टीएमसी की बाजार बंद हो गया इस लिए भारतीय जनता पार्टी का बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

बाइट….डॉ राधा मोहन दास भारतीय जनता पार्टी से राष्ट्रीय महामंत्री/राज्य सभा सांसद

भारतीय जनता पार्टी से राष्ट्रीय महामंत्री/राज्य सभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल इस समय गोरखपुर में हैं. घर पर फुर्सत के पल में मरीजों को देख रहे हैं. लेकिन जब उनसे पांच राज्यों में चल रहे चुनाव को लेकर बात किया तो डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि असम में हमारी सरकार बन चुकी है. पांडुचेरी में हमारी सरकार बन चुकी है. केरल में वे सबसे ताकतवर के रूप में होने जा रहे हैं. 10 सालों के अंदर हम केरल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ जाएगी. उन्होंने कहा कि बंगाल का चुनाव जीतने के सीमा पर खड़े हैं . और तमिलनाडु में हमारा एनडीए लाइंस है. डीएमके को हरा चुके है. उन्होंने कहा कि पांचो राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जीत रही है.डॉक्टर राधा मोहन दास ने TMC नेता बीजेपी पर लगाए गए 1000 करोड़ के घोटाले को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी लेनदेन पर विश्वास नहीं करती. हम अपने बल पर मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं ना खाऊंगा ना खाने दूंगा उसमें प्रशासनिक भ्रष्टाचार नहीं बल्कि राजनीतिक भ्रष्टाचार भी आता है.TMC का बाजार बंद हो चुका है.

इसीलिए भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.उनकी हैसियत भी नहीं है और भारतीय जनता पार्टी की सोच भी नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button