गोरखपुर तहसीलदार खाने पुहंचे आइसक्रीम: गोलघर के बास्किन रॉबिंस के कोन में मिला कीड़ा, JSR गार्डेन के आउटलेट पर भी रोक

गोरखपुर तहसीलदार खाने पुहंचे आइसक्रीम: गोलघर के बास्किन रॉबिंस के कोन में मिला कीड़ा, JSR गार्डेन के आउटलेट पर भी रोक
तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह व देवेंद्र यादव एवं लेखपाल विजय गुप्ता बलदेव प्लाजा में आइसक्रीम खा रहे थे। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के हाथ में कोन वाली आइसक्रीम थी। इसके बीच कीड़ा दिखा तो अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आउटलेट संचालक से सवाल-जवाब किए।
बलदेव प्लाजा स्थित बास्किल रॉबिंस आइसक्रीम के आउटलेट में तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोपहर एक बजे आइसक्रीम खाने पहुंचे थे। उन्होंने आइसक्रीम में कीड़ा देख खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा।दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं, दो स्थानों से चार नमूने लिए गए। कीड़ा मिलने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।कोन वाली आइसक्रीम में कीड़ा मिला, जिसे कंपनी के मानक के अनुसार आउटलेट में बनाया जाता है।
टीम ने बलदेव प्लाजा में स्नेह इंटरप्राइजेज में छापा मारकर आइसक्रीम के तीन नमूने लिए और कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान स्वच्छता की जांच की और रात में आइसक्रीम नहीं बनाने के निर्देश दिए। साथ ही टीम ने रात में कीड़ों को एक स्थान पर आकर्षित करने वाली लाइट एक से अधिक स्थानों पर जलाने के निर्देश दिए।जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह व देवेंद्र यादव एवं लेखपाल विजय गुप्ता बलदेव प्लाजा में आइसक्रीम खा रहे थे। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के हाथ में कोन वाली आइसक्रीम थी। इसके बीच कीड़ा दिखा तो अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आउटलेट संचालक से सवाल-जवाब किए।