Breaking Newsभारत

गोरखपुर : जटेपुर में “नल” से निकल रहा “नाले का पानी”, जिम्मेदार मौन

जटेपुर में “नल” से निकल रहा “नाले का पानी”, जिम्मेदार मौन

गोरखपुर। जटेपुर उत्तरी वार्ड नंबर (27) रामबाग मोहल्ले में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां टोटियों से पीने का पानी नहीं बल्कि नाले का गंदा बदबूदार पानी निकल रहा है।
जिस पानी से लोग अपनी प्यास बुझाते थे आज वह पैर धोने और बर्तन साफ करने लायक भी नहीं रह गया है।

मोहल्ले के लोग बदबू से परेशान हैं। बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग गहरी नींद में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है।

“हर घर जल” का श्लोगन लिखवाने वाले अधिकारी हर घर गंदा पानी पहुंचाने में लगे हैं। क्या यही है “शुद्ध जल” का वादा। बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि जिम्मेदार लोग किसी बड़ी बीमारी के बाद ही निद्रा से जगेंगे।

इस समस्या का यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनस्वास्थ्य की आपात स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button