गोरखपुर : चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, साइबर लैब को बताया बड़ी पहल

चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, साइबर लैब को बताया बड़ी पहल
गोरखपुर। चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री द्वारा मदन मोहन मालवीय फार्मेसी लैब के उद्घाटन पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों के साथ-साथ व्यापारी समुदाय और आमजन के हित में एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य कदम है।
संजय सिंघानिया ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में यह लैब अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे व्यापारी वर्ग के लिए “सुरक्षा कवच” बताते हुए कहा कि इससे आमजन को भी साइबर अपराध से बचाव में मदद मिलेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि व्यापारी समुदाय उन्हें अपना संरक्षक मानता है और हमेशा उनके साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ यह पहल अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करेगी और गोरखपुर को दिया गया यह एक शानदार तोहफा है, जिसका सभी व्यापारी स्वागत और अभिनंदन करते हैं।



