Breaking Newsभारत

गोरखपुर गोलघर पुलिस चौकी के पीछे पेट्रोल पंप के पास विशालकाय पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला!! बोलोरो गाड़ी आई चपेट में

गोरखपुर गोलघर पुलिस चौकी के पीछे पेट्रोल पंप के पास विशालकाय पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला!! बोलोरो गाड़ी आई चपेट में

गोरखपुर शहर में लगातार दूसरे दिन पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर पुलिस चौकी के पीछे स्थित पेट्रोल पंप के पास का है, जहां नगर निगम द्वारा नाले की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा और पास में खड़ी बोलेरो गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर खुदाई का काम चल रहा था, उसके बिल्कुल पास यह पुराना पेड़ खड़ा था, जो अचानक भरभराकर गिर गया।

बताते चलें कि बुधवार को भी गोरखपुर में पेड़ गिरने की एक बड़ी घटना सामने आई थी। रेलवे जीएम ऑफिस के सामने एक पुराना पेड़ गिर गया था, जिसमें एक पत्रकार घायल हो गए थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन पेड़ गिरने की यह दूसरी घटना शहर में चिंता का विषय बन गई है।

ऐसे में अब जिला प्रशासन और नगर निगम को गोरखपुर के विभिन्न इलाकों में खड़े जर्जर और खतरनाक पेड़ों को तत्काल चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button