गोरखपुर का नौका विहार रोड: चंपा देवी पार्क का पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

गोरखपुर का नौका विहार रोड: चंपा देवी पार्क का पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की रात नौ बजे के करीब की है। दोनों युवक बाइक से नौका विहार से पैडलेगंज की तरफ आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से चंपा देवी पार्क के पास अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नौका विहार रोड पर चंपा देवी पार्क के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बस्ती के रहने वाले युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।मृत युवक की पहचान बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरई पोखरा के पास रहने वाले सौरभ साहू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। दूसरे घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की रात नौ बजे के करीब की है। दोनों युवक बाइक से नौका विहार से पैडलेगंज की तरफ आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से चंपा देवी पार्क के पास अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक दूर जाकर गिरे। प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल चितवन कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।