गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, गंभीर बीमारियों के इलाज में पूरी मदद करेगी सरकार

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, गंभीर बीमारियों के इलाज में पूरी मदद करेगी सरकार
सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट मंगवा लें, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सरकार पूरी आर्थिक सहायता देगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से इस्टीमेट मंगवा लें, इलाज खर्च में सरकार भरपूर आर्थिक मदद करेगी। सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडागोरखपुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवा आश्रम भवन पर पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी सहयोगियों के साथ झंडे के सामने सेल्फी ली, जिसमें गोरखपुर सांसद रवि किशन समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।


