Breaking Newsभारत

गूढ़ेश्वर अखण्ड धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गूढ़ेश्वर अखण्ड धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे शिवालय

अमौली, फतेहपुर । महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के प्रसिद्ध गुढ़ेश्वर अखण्ड धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर पहर से ही चांदपुर नोन नदी किनारे स्थित मंदिर में हजारों श्रद्धालु कांवड़ व पगदंडवत पहुंचते रहे। मंदिर परिसर ‘बम भोले’ के जयकारों से दिनभर गूंजता रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, धतूरा व फल-फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर वर्ष की भांति इस बार भी अन्य जनपदों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था रही, जबकि चांदपुर पुलिस मय फोर्स सुरक्षा में मुस्तैद रही। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु मंदिर के सामने स्थित पेड़ पर घंटा चढ़ाकर आभार व्यक्त करते हैं। मेले में भक्तों ने प्रसाद व झूले का भी आनंद उठाया।

Balram Singh
India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button