गुरुग्राम : Vatika Kunj Extension में International Delhi Public School की नई शाखा का शुभारंभ

रिपोर्टर इंडिया 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
Vatika Kunj Extension में International Delhi Public School की नई शाखा का शुभारंभ

गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम बना यादगार
आज बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ Vatika Kunj Extension में International Delhi Public School (IDPS) की नई शाखा का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह अवसर न केवल विद्यालय परिवार के लिए बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ IDPS Society, New Delhi के National Convener & Chairman तथा Regional Director, Haryana डॉ. नरेंद्र सिंह जी, भारतीय योगी जी (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान) के करकमलों द्वारा किया गया। इस शुभारंभ ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिकता से परिपूर्ण कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Mr. Sanjay Singh Ji, पूर्व वन एवं परिवहन मंत्री, हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके प्रेरणादायक विचारों ने उपस्थित सभी को शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की, जिनमें Mr. Ajeet Yadav Ji, Mrs. Reena Yadav Ji, Mrs. Nirmala Sharma Ji, Mr. Mahender Sharma Ji, Mr. Amit Setia Ji, Mr. Sunil Kumar Ji एवं Mr. Narayan Kumar Karan Ji प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी ने शिक्षा के प्रसार एवं समाज निर्माण में विद्यालय की भूमिका को सराहा।
इसके अतिरिक्त Mr. Mahesh Kumar Ji (Ex-SPG Commando), Raj Singh Ji (Ward Councillor), Mrs. Pushpa Sukhbir Khatana Ji, एवं Mr. Jagmendar Sangwan Ji (Education Mentor) जैसे विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी समृद्ध बनाया।
विशेष आकर्षण के रूप में महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रपौत्र Mr. Amit Azad Ji की उपस्थिति रही, जिनके प्रेरणादायक विचारों ने युवाओं में देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रबल किया।
साथ ही Dr. Manjeet Ji, Mr. Vipin Chaudhary Ji, Mr. Shyed Gulam Nabi Ji (Alam Barkati) तथा प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं इंफ्लुएंसर Rachit Rohja Ji की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर International Delhi Public School की विभिन्न शाखाओं के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। विशेष रूप से डॉ. उषा यादव जी (प्रधानाचार्या, सेक्टर-5, गुरुग्राम), पूजा ग्रोवर जी (प्रधानाचार्या, सेक्टर-12 शाखा) एवं उनके सहयोगी स्टाफ, तथा सोनीपत (खरखौदा) शाखा के प्रधानाचार्य नरेंद्र दहिया जी, राकेश दहिया जी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।
International Delhi Public School, Vatika Kunj Extension की प्राचार्या सपना जी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश खटाना जी ( Manager), जितेंद्र रोहिल्ला जी, चंदरपाल जी एवं राजेंद्र यादव जी सहित सभी सहयोगी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय Sports Incharge कल्पना यादव जी के नेतृत्व में अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसने पूरे आयोजन को अनुशासित एवं प्रभावी बनाया।
यह उद्घाटन समारोह केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो शिक्षा, संस्कार एवं उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा


