Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : स्प्रिंग वैली स्कूल की होनहार छात्रा भूमि गुप्ता ने 95% से अधिक अंक लाकर किया परिवार का नाम रोशन ​

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24सुरेंद्र

​गुरुग्राम-स्प्रिंग वैली स्कूल की होनहार छात्रा भूमि गुप्ता ने 95% से अधिक अंक लाकर किया परिवार का नाम रोशन



शिक्षा के क्षेत्र में गुरुग्राम की नन्ही प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। इसी क्रम में गुरुग्राम के अर्जुन नगर सिथित स्प्रिंग वैली स्कूल की छात्रा भूमि गुप्ता ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता से न केवल स्कूल का बल्कि अपने परिवार का नाम भी गर्व से ऊंचा किया है।

भूमि गुप्ता ने तीसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता सिद्ध की है। अपनी इस शानदार सफलता के साथ भूमि ने चौथी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत निरंतर अभ्यास और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

भूमि की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और उनके शिक्षकों में काफी हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने भूमि की सराहना करते हुए कहा कि वह एक अनुशासित और मेधावी छात्रा है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भूमि को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखद शैक्षणिक सफर तथा आगामी कक्षाओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

​भूमि की इस सफलता पर उनके परिजनों ने भी खुशी जाहिर की है और उनके अध्यापकों के मार्गदर्शन को इसका श्रेय दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button