गुरुग्राम : सिटी यूनिट गुरुग्राम के चुनाव निर्विरोध व सर्वसम्मति से सम्पन्न

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
सिटी यूनिट गुरुग्राम के चुनाव निर्विरोध व सर्वसम्मति से सम्पन्न
लगातार पांचवी बार यूनिट प्रधान बने रविन्द्र यादव व यूनिट सचिव बने नवीन तक्षक
एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के अंतर्गत सिटी यूनिट के त्रिवार्षिक चुनाव (2025-2028) आज सब्रोडिनेट रेस्ट हाउस , गुरुग्राम में सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध व सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।
इन चुनावों में राजबीर रोहिल्ला व राजकुमार यादव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की निगरानी मुख्य सलाहकार श्री मुकेश भ्याना, राज्य उप प्रधान श्री अनिल पहल व सर्कल सचिव श्री दलबीर मोर की गरिमामयी उपस्थिति में की गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2025-2028):
1. प्रधान – श्री रविन्द्र यादव
2. वरिष्ठ उप प्रधान – श्री राकेश यादव
3. उप प्रधान – श्री कुलदीप
4. सचिव – श्री नवीन तक्षक
5. सह सचिव – श्री देवेंद्र कौशिक
6. कोषाध्यक्ष – श्री राजेंद्र गोहाना
7. ऑडिटर – श्री संदीप
8. संगठनकर्ता सदस्य – श्री सुरेश
9. संगठनकर्ता सदस्य – श्री सुनील राणा
10. संगठनकर्ता सदस्य – जितेन्द्र राघव
11. संगठनकर्ता सदस्य अरुण
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व स्टेट प्रधान श्री राजबीर रोहिल्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के अधिकारों व हितों की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहने का विश्वास दिलाया।
चुनाव प्रक्रिया में सिटी यूनिट के अधीन सभी सब यूनिटों के कर्मचारी व पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में मानेसर यूनिट प्रधान श्री सुखबीर यादव,सोहना यूनिट से श्री अश्वनी भयाना, विनोद राघव,रजनीश राघव,सिटी यूनिट की सब यूनिटों सेट महेंद्र दलाल , सचिन जांगड़ा, ट्विंकल,रवि वर्मा, दलबीर, राकेश शर्मा,अनिल गहलोत,सुरेंद्र रावत,जसबीर कादियान,राजेश वर्मा,असलम गहलोत,कार्तिक,नवीन शोकंद,आदेश,सुशील,साहित काफी कर्मचारियों ने भाग लिया।